रांची, अप्रैल 27 -- रांची। चुटिया केतारी बागान में रोड नंबर-11 से लापता 65 साल के वृद्ध बालेश्वर महतो का दो दिन बाद भी सुराग नहीं मिला है। वे रविवार को रात में अपने आवास से किसी को सूचना दिए बगैर निकले थे, इसके बाद से उनका कहीं पता नहीं चला। परिवार के सदस्यों ने उनकी अपने स्तर से परिचितों, परिजन के यहां खोजबीन की, इसके बावजूद उनके संबंध में जानकारी नहीं मिल सकी। इस संबंध में लापता बालेश्वर महतो के पुत्र दिनेश्वर ने नामकुम थाना में गुमशुदगी की सूचना दी है। इधर, पुलिस भी अपने स्तर से गुमशुदा की तलाश में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...