रांची, अप्रैल 16 -- रांची। कोकर विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल की ओर से शुक्रवार को आरडीएसएस को लेकर रखरखाव व मरम्मत का काम होगा। इस वजह से चुटिया के न्यू मकचुंद टोली, आनंद नगर, नीचे कोचा, सिस्टर बंगला, लोआडीह और इसके आसपास के इलाके में बिजली की आपूर्ति दिन के 10.30 से शाम 4.30 बजे तक बंद रहेगी। कार्य पूरा होने के बाद प्रभावित इलाके में फिर से बिजली की आपूर्ति आरंभ कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...