लखनऊ, जून 18 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता महात्मा गांधी की प्रेरणा से स्थापित ऐतिहासिक 'चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर स्कूल' के दो दर्जन से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों का माई माह का वेतन जल्द जारी होगा। डीआईओएस ने स्कूल प्रबंधक को शिक्षक व कर्मियों के वेतन का बिल भेजने के निर्देश दिये हैं। बीते माह हाईकोर्ट के आदेश के बाद स्कूल की जर्जर इमारत को सील दिया गया था। शिक्षकों व कर्मियों को अभी तक मई महीने का वेतन नहीं मिला है जबकि दूसरे स्कूलों का वेतन जारी कर दिया गया है।डीआईओएस देवेन्द्र कुमार ने बताया कि स्कूल में प्रधानाचार्यों के बीच चल रहे विवाद का निस्तारण कर दिया गया। स्कूल प्रबंधक बात कर शिक्षकों व कर्मियों के मई महीने का वेतन बिल मांगा गया है। डीआईओएस कार्यालय को बिल मिलते ही भुगतान कराया जाएगा। उप्र. माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेश अध...