नोएडा, मार्च 25 -- नोएडा। सेक्टर-34 में रहने वाली महिला को चुगली करने के विवाद में पीटे जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने पड़ोसी दंपती के खिलाफ अभद्रता करने और मारपीट करने का आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर-34 स्थित धवलगिरी अपार्टमेंट में रहने वाली दीपिका ने पुलिस को बताया कि 21 मार्च को अपनी महिला मित्र के साथ सोसाइटी के पार्क में बैठी थीं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली अंशिका आईं। बिना बात ही चुगली करने का आरोप लगाते हुए अभद्रता करने लगीं। विरोध करने पर थप्पड़ मारे। दीपिका चंगुल से छूटते हुए घर की ओर भागीं तो अंशिका ने पति संग मिलकर दीपिका और उसके पति से मारपीट की। लोगों के एकत्रित होने पर आरोपी धमकी देते हुए चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...