देहरादून, फरवरी 12 -- फोटो देहरादून। राजपुर रोड विधानसभा के चुक्खू मोहल्ला स्थित मां कालिका मंदिर के पास गुरुवार को मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव संजय कुमार की ओर से आयोजित इस शिविर में ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञों ने सेवाएं दीं। शिविर में डॉ. नेहा, डॉ. हिमानी और डॉ. जय ने मरीजों की जांच कर उन्हें मुफ्त दवाइयां वितरित कीं। बीपी और शुगर की भी जांच की गई। संजय कुमार ने कहा कि जनसेवा ही उनका मुख्य संकल्प है। इस दौरान पार्षद अर्जुन सोनकर, पूर्व पार्षद सविता सोनकर, मोहन काला, कैलाश अग्रवाल, मदन उपाध्याय और लक्ष्मण सिंह नेगी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...