रुद्रपुर, फरवरी 25 -- किच्छा। चुकटी से पनचक्की मार्ग के निर्माण के लिए 242.98 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। विधायक तिलकराज बेहड़ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज का आभार जताया। बुधवार को जारी बयान में विधायक बेहड़ ने बताया कि 2.050 किमी हॉटमिक्स मार्ग के निर्माण के लिए 242.98 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में था, जिससे किसान, व्यापारी, विद्यार्थी और दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कहा कि किच्छा विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। वे सड़कों, पुलों और अन्य जनसुविधाओं के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.