रांची, अप्रैल 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। चुआड़ विद्रोह के इतिहास को लेकर न्यायालय में दर्ज मामले की सुनवाई में दूसरा पक्ष हाजिर नहीं हुआ। यह जानकारी आदिवासी समन्वय समिति के संयोजक लक्ष्मीनारायण मुंडा ने दी। बताया, झारखंड की समरगाथा पुस्तक में चुआड़ विद्रोह के तथ्यों को तोड़ मरोड़कर प्रस्तुत करने के खिलाफ दायर सिविल मुकदमे में 20 अप्रैल को रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई। इस पुस्तक के लेखक पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो व अन्य के विरुद्ध आदिवासी भूमिज मुंडा चुआड़ सेना द्वारा केस किया गया है। प्रतिवादी संख्या दो और चार निधि बुक्स प्रकाशन, इसके मैनेजिंग डायरेक्टर व प्रोप्राराइटर दानिश डिस्ट्रीब्यूटशन भी अदालत में अनुपस्थित रहे। मुंडा ने बताया कि यह मामला करीब एक वर्ष पूर्व दर्ज किया गया था। न्यायालय द्वारा पूर्व के समन व नोटिस जारी किए जाने के...