नैनीताल, अप्रैल 9 -- नैनीताल। बारापत्थर चुंगी पर शुल्क वसूली के दौरान पर्यटकों का अभद्रता करने का मामला सामने आया है। महिला कर्मियों से बदसलूकी कर वाहन लेकर फरार हुए पर्यटकों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया। मामले में दो लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।गुरुवार शाम बारापत्थर चुंगी पर पालिका के कर्मचारी नियमित रूप से शुल्क वसूली कर रहे थे। इसी दौरान उत्तर प्रदेश नंबर के एक वाहन चालक से शुल्क मांगा गया, जिस पर वह बहस करने लगा। आरोप है कि चालक ने मौके पर तैनात महिलाकर्मियों से अभद्र व्यवहार किया और बैरिकेडिंग हटाकर मय वाहन शहर की ओर भाग निकला। सूचना पर पुलिस ने पुराना घोड़ा स्टैंड के पास बैरिकेडिंग लगाकर वाहन को रोक लिया और उसमें सवार पर्यटकों को कोतवाली ले जाया गया। जहां पर्यटकों ने माफी मांगी। इस दौरान पालिकाकर्मी भी वहां प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.