गिरडीह, अप्रैल 6 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड क्षेत्र में चुंगलो से भाया कोड़ाडीह होते हुए नावाडीह तक करीब ढाई किलोमीटर सड़क मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवालों के बाद विभाग सक्रिय हो गया है। सोमवार को सहायक अभियंता विक्रम दास के नेतृत्व में टीम स्थल पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान ग्रामीणों ने पीसीसी को एक स्थान पर तोड़कर उसकी मोटाई और सामग्री की गुणवत्ता प्रदर्शित की। उन्होंने पीसीसी में प्रयुक्त बोल्डर की गुणवत्ता तथा पीएसबी परत में पर्याप्त बोल्डर नहीं होने का आरोप लगाया। जांच में कई शिकायतें सही पाई गईं, जिस पर एई दास ने संवेदक को गुणवत्ता में तत्काल सुधार का निर्देश दिया। स्थानीय युवक कृष्ण कुमार मंडल, अशोक मंडल, रामू मंडल, पंकज यादव, मुकेश यादव, संतोष मंडल, मनोज मंडल, राजेश यादव और सुनील कुमार ने बताया कि क्षेत्र की कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.