रिषिकेष, अप्रैल 5 -- यूजेवीएनएल के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने कार्यभार संभालने के बाद रविवार को चीला विद्युत गृह का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यस्थल पर कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थिति पाए गए। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए एमडी ने गैरहाजिर अफसरों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। अधिशासी अभियंता (अनुरक्षण) भी प्रबंध निदेशक के दौरे की सूचना मिलने के बाद ही कार्यस्थल पर पहुंचे, जबकि परियोजना के उपमहाप्रबंधक अपने मुख्यालय से अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा बीएचईएल के अभियंताओं की मौजूदगी भी अपेक्षा से काफी कम रही, जिस पर एमडी ने कड़ी नाराजगी जताई। प्रबंध निदेशक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस प्रकार की लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने यूजेवीएनएल और कार्यदायी ...