लातेहार, मई 27 -- चंदवा प्रतिनिधि। बोदा पंचायत के ग्राम चीरो स्थित देवी मंडप में बुधवार को सतरतीया जेठ जतरा का पारंपरिक आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। जतरा में हिण्डाल्को एचआर हेड प्रकाश साहू, दैनिक मजदूर यूनियन के अध्यक्ष प्रमोद साहू, हिण्डाल्को कर्मी अंकित कुमार गुप्ता और संजय कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। आयोजक मंडल की ओर से सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि का संबोधन मुख्य अतिथि प्रकाश साहू ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी परंपराओं को भूलते जा रहे हैं, ऐसे में जतरा जैसे मेले हमारी सांस्कृतिक पहचान को जीवित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। वहीं प्रमोद साहू ने कहा कि जतरा मेला हमारी समृद्ध सांस्कृ...