नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर के तौर पर अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त हो गया है। वैसे तो यह 4 अक्टूबर 2026 तक था, लेकिन एक सप्ताह पहले ही उनकी छुट्टी हो गई है। देखा जाए तो अगरकर का कार्यकाल शानदार रहा। उनके सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन रहते हुए भारत ने तीन आईसीसी टूर्नामेंट, दो एशिया कप समेत दर्जनों द्विपक्षीय सीरीज जीतीं। उनके कार्यकाल पर पूर्व क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने बात की और कहा कि उन्होंने बहादुरी भरे फैसले लिए, लेकिन एक चीज ऐसी भी है, जो बहुत खिलाड़ियों को चुभती है। इस पर भी रहाणे ने बयान दिया। अजिंक्य रहाणे ने अजीत अगरकर के कार्यकाल को लेकर कहा, "मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत ही बहादुरी भरे फैसले लिए अपने टेन्योर में, बतौर चीफ सिलेक्टर। किसी को ड्रॉप करना है, किसी को लाना है। ये फैसला लेना कठिन होता है। वे ईशान ...