शामली, मई 1 -- जिला संयुक्त चिकित्सालय में तैनात चीफ फार्मासिस्ट ताहिर बैग के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में चिकित्सकों, अस्पताल स्टाफ और कर्मचारियों ने उनके लंबे सेवाकाल को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी। शुक्रवार को शहर के हनुमान रोड पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने ताहिर बैग की ईमानदार कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा और मरीजों के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल में पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया। उनके अनुभव और सेवा भावना से नई पीढ़ी को हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी। समारोह का संचालन संजीव शर्मा ने किया। कार्यक्रम के अंत में ताहिर बैग को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विदाई समारोह भावुक माहौल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.