वाराणसी, सितम्बर 28 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बीएचयू इकाई के अनिश्चितकालीन धरना के पांचवें दिन रविवार को चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभाविप के सूत्रों का कहना है कि अभियान के तहत अभाविप कार्यकर्ता जब विश्वविद्यालय के विश्वनाथ मंदिर चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान चलाने पहुंचे, तो वहां प्रॉक्टोरियल बोर्ड एवं सुरक्षा कर्मियों द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ धक्का मुक्की हुई। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें भी आईं। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान को संपन्न कराया। हस्ताक्षर अभियान में विश्वविद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और हस्ताक्षर कर चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया। अध्यक्ष पल्लव सुमन ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को छात...