मुरादाबाद, जून 30 -- उत्तर प्रदेश परिमंडल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल प्रणव कुमार ने मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर उत्तर प्रदेश पुलिस अकादमी के विमर्श सभागार में मंडल के ग्रामीण डाक सेवकों के कार्यों की समीक्षा की और उनसे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने डाक विभाग की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने डाकघर बचत योजनाओं, सुकन्या समृद्धि योजना, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक व डाक आर्टिकल बुकिंग सहित विभिन्न सेवाओं के प्रभावी संचालन पर जोर दिया। साथ ही सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता धारक बेटियों को अपने हाथों से पासबुक एवं उपहार वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इससे पूर्व चीफ पोस्टमास्टर जनरल प्रणव कुमार की पहल पर मुख्यमंत्री द्वारा बुद्धि विहार स्थित संविधान साहि...