प्रयागराज, जनवरी 11 -- प्रयागराज, संवाददाता। माघमेला क्षेत्र में रविवार को शशि शीतला सेवा समिति की ओर से सेक्टर दो में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, साधु-संतों ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार सिंह रहे। जस्टिस संजय कुमार ने भंडारे का उद्घाटन कर खुद भी प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति नीरज तिवारी, न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी, न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति विवेक सरन, न्यायमूर्ति ओमप्रकाश, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत, डॉ एसपी सिंह तथा व्यापार मंडल सिविल लाइंस के अध्यक्ष सुशील खरबंदा उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.