सुपौल, मई 3 -- वीरपुर, एक संवाददाता। न्यायिक अवधारना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में शनिवार को एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू ने वीरपुर स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में नव निर्मित जी 4 कोर्ट भवन एवं एडीजे कोर्ट का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व जल संसाधन विभाग के आईबी में मुख्य न्यायाधीश को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर राष्ट्रीय गान के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। आगंतुकों का स्वागत गीत एवं पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया गया। मुख्य न्यायाधीश ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर नए न्यायालय भवन का उद्घाटन किया तथा परिसर में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मार्ग के विभिन्न स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई थी। समारोह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.