उरई, जून 18 -- कोंच। संवाददाता बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर झांसी केपी खान ने गुरुवार को दोपहर जिले के विभागीय आलाधिकारियों के साथ यहां नलकूप लाइन का परीक्षण कर अलग अलग फीडरों का मुआयना कर अधीनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।चीफ इंजीनियर ने कोंच क्षेत्र की नलकूप लाइन का परीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि आंधी में क्षतिग्रस्त हुई लाइन जल्द से जल्द दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से जारी कराएं। किसानों के लिए इस समय खेतों में सिंचाई का की आवश्यकता है, इसलिए जरा भी लापरवाही न बरतें। उन्होंने नदीगांव इलाके के सदूपुरा, लगामपुरा, जालौन सहित कुछ अन्य फीडरों का भी निरीक्षण कर बिजली आपूर्ति की व्यवस्था जांची। यह भी पढ़ें- उपभोक्ताओ, किसानों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करें इस मौके पर एसई योगेंद्र सिंह, एक्सईन जितेंद्र नाथ, एसडीओ अरविंद सिंह, जेई निशा...