नई दिल्ली।, नवम्बर 7 -- भारतीय वायुसेना (IAF) ने कमाल कर दिखाया है। पूर्वी लद्दाख में रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण न्योमा एयरबेस (Nyoma Airbase) पर रूसी मूल के विशालकाय विमान इल्यूशिन IL-76MD की सफल लैंडिंग कराकर एक नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया है। भारतीय वायुसेना के अनुसार, यह दुनिया में कहीं भी इस भारी विमान द्वारा अब तक की सबसे अधिक ऊंचाई पर की गई लैंडिंग है। आपको बता दें कि न्योमा एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड समुद्र तल से लगभग 13,000 फीट की अत्यधिक ऊंचाई पर स्थित है। यह एयरबेस वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से मात्र 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सामरिक दृष्टिकोण से बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण क्षेत्र है। भारतीय वायुसेना ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, "भारतीय वायुसेना के IL-76MD ने न्योमा में सफल लैंडिंग के साथ इतिहास रच दिया है। दुनिया ...