नई दिल्ली, मई 18 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे ने सबसे ज्यादा परेशान ताइवान को किया था। इस यात्रा के बाद लौटे ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए ताइवान के साथ होने वाली हथियारों की डील पर असमंजस की स्थिति पैदा कर दी थी। मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा था कि उन्हें इस बारे में 'ताइवान चला रहे व्यक्ति' से बात करनी होगी। अब ट्रंप की तरफ से इस आए इस प्रस्ताव पर ताइवान ने जवाब दिया है। ताइवान की तरफ से कहा गया कि अगर ट्रंप अपने ताइवानी समकक्ष लाई चिंग ते से बात करना चाहते हैं तो ताइपे इसका स्वागत करेगा। ताइवान की तरफ से उप विदेश मंत्री चेन मिंग ची ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान को सुना है। वह लगातार अमेरिकी समकक्षों के साथ इस बात की पुष्टि करने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या सच में ट्रंप, लाई से बात करना चा...