नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता केंद्र सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में साफ किया कि देशभर में लगाए गए चीनी कंपनियों द्वारा निर्मित सीसीटीवी कैमरों को हटाने के लिए कोई औपचारिक आदेश जारी नहीं किया है। केंद्र सरकार ने यह जानकारी तब दी, जब सुप्रीम कोर्ट ने मीडिया में प्रकाशित खबरों का हवाला देकर सरकार द्वारा सीसीटीवी कैमरों को हटाने के बारे में सवाल किया।जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ ने देशभर के थानों में सीसीटीवी लगाए जाने से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान सरकार से इस बारे में जानना चाहा। जस्टिस मेहता ने 'हाल ही में प्रकाशित उन मीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया, जिनमें बताया गया था कि पाकिस्तान से जुड़ा एक जासूसी नेटवर्क भारत में डेटा इकट्ठा करने के लिए सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने कहा कि 'भारत स...