नई दिल्ली, मार्च 31 -- चीन सीमा पर आईटीबीपी की गश्त में तीन गुना तक बढ़ोतरी -गलवान घटना के बाद सुरक्षा निगरानी लगातार हो रही बेहतरनई दिल्ली। विशेष संवाददातावर्ष 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद भारत-चीन सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत करने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) द्वारा सीमा पर गश्त में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।केंद्रीय गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, 1 अप्रैल 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच आईटीबीपी ने कुल 4,503 गश्त कीं। इस अवधि में औसतन हर महीने लगभग 500 गश्त की गईं, जो सीमा पर बढ़ी हुई सतर्कता को दर्शाता है।रिपोर्ट बताती है कि इससे पहले जनवरी 2023 से मार्च 2024 के बीच 15 महीनों में कुल 6,561 गश्त की गई थीं, जिनका मासिक औसत करीब 437 गश्त रहा। वहीं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.