नई दिल्ली, अगस्त 18 -- चीन में डार्क टूरिज्म का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। युवा और परिवार नकली तूफान, बाढ़ और अन्य आपदाओं का अनुभव करने के लिए मोटी रकम खर्च कर रहे हैं। हांग्जो स्थित लवक्सिंग बेस जैसे सिमुलेशन केंद्र में लोग मौत और तबाही का मंजर महसूस करने के साथ सर्वाइवल स्किल्स भी सीख रहे हैं। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, डार्क टूरिज्म की बढ़ती लोकप्रियता के साथ चीन में युवा एक अनोखे अनुभव के लिए पैसे खर्च कर रहे हैं। वे नकली तूफान, बाढ़ और अन्य आपदाओं का सामना कर रहे हैं तथा साथ ही जिंदा रहने के कौशल भी सीख रहे हैं। यहां आपको बता दें कि डार्क टूरिज्म, जिसे दुख पर्यटन भी कहा जाता है, मृत्यु, विनाश और मानवीय पीड़ा से जुड़ी जगहों की यात्रा को कहते हैं। इसकी जड़ें सदियों पुरानी हैं। 17वीं सदी के ब्रिटेन में सार्वजनिक फांस...