चीन में हुए हैकथॉन में मेरठ के राघव ने दिखाया कमाल
मेरठ, जुलाई 16 -- मेरठ। सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल लोहिया नगर के कक्षा 12 के छात्र राघव बंसल ने चीन में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय 'हैक क्लब फॉलआउट' हैकथॉन में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश और मेरठ का गौरव बढ़ाया है। एक से सात जुलाई तक हुए कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद राघव स्वदेश लौट आए हैं। प्रधानाचार्या मनीषा जैन ने बताया कि 'हैक क्लब फॉलआउट' युवाओं को ओपन-सोर्स हार्डवेयर विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करने वाला वैश्विक मंच है। इस वर्ष चयन प्रक्रिया बेहद कठिन रही। दुनिया भर से हजारों छात्रों ने आवेदन किए, जिनमें से 30 से अधिक देशों के केवल 200 छात्रों का चयन हुआ। भारत से सिर्फ 12 छात्रों को इस वैश्विक मंच पर आमंत्रित किया गया, जिनमें राघव बंसल भी शामिल रहे।चीन के शेन्जेन में आयोजित हैकथॉन के दौरान प्रतिभागियों ने अत्याधुनिक तकनीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.