चीन में हापुड़ के संदीप बंसल ने लहराया तिरंगा, जीते चार स्वर्ण पदक
हापुड़, मई 16 -- चीन में आयोजित एशियन पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में शहर के मेरठ रोड निवासी संदीप कुमार बंसल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में चार गोल्ड मैडल जीतकर जिले के साथ पूरे देश का नाम रोशन किया है। यह चैंपियनशिप 9 से 15 मई तक आयोजित हुई। वहां से वापस हापुड़ लौटने पर संदीप का 18 मई को जोरदार स्वागत होगा।संदीप कुमार बंसल के कोच पिलखुवा निवासी धर्मवीर सिंह ने बताया कि चीन में 9 मई से 15 मई तक एशियन पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप का आयोजन हुआ था। जिसमें एशिया के विभिन्न देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता के 93 भार वर्ग में संदीप कुमार ने 285 किलो का भार उठाकर गोल्ड मेडल और 190 किलो की बेंच प्रेंस में गोल्ड मेडल, डेड लिफ्ट में 260 किलो भार उठाकर गोल्ड मेडल किया है। यह भी पढ़ें- जोनस्तरीय प्रतियोगिता में अलीगढ़ पुलिस ने नौ गोल्ड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.