नई दिल्ली, मई 26 -- चीन के हुबेई प्रांत में स्थित शियाओगान शहर में भारी बारिश और बाढ़ के कारण पुल का हिस्सा ढह गया, जिससे एक कार तेजी से बहती नदी में गिर गई। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद कार पुल पर फंसी रह गई और अंत में नदी की तेज धारा में बह गई। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, इस घटना के समय कार में सवार लोग समय रहते सुरक्षित निकलने में सफल हो गए, जिससे किसी की जान नहीं गई। यह भी पढ़ें- 'तुम फैट मैनेज नहीं कर सकती तो जॉब क्या करोगी', मोटापे के कारण महिला हुई बाहर इस घटना का कारण क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ बताया जा रहा है। चीन के कई हिस्सों में इस समय बाढ़ चेतावनी जारी की गई हुई है। नदियां उफान पर हैं और कई पुल व सड़कें प्रभावित हो रही हैं। ...