बीजिंग, जून 18 -- सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना और ऑनलाइन लाइवस्ट्रीमिंग अक्सर शौक में शुमार होता है। लेकिन चीन में अब यह बेरोजगारी का चेहरा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें नजर आ रहा है कि चीन की सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग सोशल मीडिया पर ऑनलाइन रहने की जद्दोजहद में लगे हैं। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग बेरोजगार हैं और अपने लिए एक टाइम खाना जुटाने के संघर्ष में जुटे हुए हैं। यह वीडियो दिखाता है कि चीन में बेरोजगारी का आलम किस स्तर तक पहुंच गया है। यहां पर बड़ी संख्या में युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। इसके चलते यहां के युवा यह रास्ता अपनाने पर मजबूर हुए हैं। सोशल मीडिया पर कई दावेसोशल मीडिया पर इसको लेकर कई दावे किए जा रहे हैं। इसमें कहा जा रहा है कि चीन में बेरोजगारी का स्तर काफी बढ़ चुका है। पढ़े-लिखे नौजवानों को अब ...