मुजफ्फरपुर, अगस्त 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। खबड़ा इलाके के निवासी यश राज के चीन में फंसने से पूरे परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। यश पिछले पाँच महीने से शंघाई के जियांगशू डिटेंशन सेंटर में बंद है। इस बीच दिल की मरीज उसकी मां सीमा सिंह की तबीयत लगातार बिगड़ रही है। डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी की सलाह दी है, लेकिन बेटे के विदेश में फंसे होने के कारण ऑपरेशन टल रहा है। यह भी पढ़ें- खबड़ा के यश को चीन में पाक व बांग्लादेशी दोस्तों ने फंसायापरिवार की स्थिति सीमा का कहना है बेटा यश ही उनका सहारा है। उसके बिना वह अस्पताल में भर्ती होने और ऑपरेशन कराने का साहस नहीं जुटा पा रही हैं। परिवार का कहना है कि बेटे के फंसने की खबर के बाद से ही उनका तनाव बढ़ गया और स्वास्थ्य गिरता चला गया। पति मुकेश सिंह से तलाश के बाद पुत्र के साथ ही सीमा खबड़ा इ...