हापुड़, मई 20 -- हापुड़, चीन के ओलंपिक स्टेडियम में आयोजित की गई पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में छात्र संदीप बंसल ने चार स्वर्ण पदक प्राप्त किए। इसपर एसएसवी महाविद्यालय में आने पर प्राचार्य प्रोफेसर नवीन चंद्र सिंह एवं खेल अधिकारी डॉक्टर सुदर्शन त्यागी व महाविद्यालय की खेल समिति द्वारा सम्मानित किया गया। संदीप बंसल के स्वागत के लिए महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों ने खुशी मनाई। वहीं, सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने भी छात्र का को सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- ताइक्वांडो के पदक विजेताओं को किया गया सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...