नई दिल्ली, जून 29 -- भारत की गंभीर सुरक्षा चिंताओं के बावजूद, चीन ने बांग्लादेश की तीस्ता नदी व्यापक प्रबंधन और बहाली परियोजना (TRCMRP) को अपना पूरा समर्थन दोहराया है। बीजिंग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने साफ शब्दों में कहा कि चीन और बांग्लादेश का यह आपसी सहयोग किसी तीसरे देश को निशाना नहीं बनाता है, इसलिए इसे किसी तीसरे देश के प्रभाव या दखल से पूरी तरह मुक्त होना चाहिए।चीन ने बताया 'रोजगार और आजीविका' का प्रोजेक्ट भारत की आपत्तियों का जवाब देते हुए चीन के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने इसे आम लोगों से जुड़ा प्रोजेक्ट बताया। उन्होंने कहा, "तीस्ता नदी का व्यापक उपचार और जीर्णोद्धार एक आजीविका परियोजना है, जिसे बांग्लादेश सरकार बहुत ज्यादा महत्व देती है। चीन इस परियोजना का समर्थन करने के लिए जो क...