नई दिल्ली, जून 29 -- ताइपे। चीन ने जापान की 40 इकाइयों पर निर्यात नियंत्रण लगाने की सोमवार को घोषणा की। चीन का कहना है कि ये इकाइयां जापान की सैन्य ताकत को बढ़ाने में योगदान दे रही हैं। मित्सुबिशी कॉरपोरेशन की कई इकाइयों सहित 20 जापानी इकाइयों को नियंत्रण सूची में शामिल किया गया है। इन कंपनियों को सामान निर्यात करने वाली चीनी कंपनियों को विशेष लाइसेंस के लिए आवेदन करना होगा। साथ ही, उन्हें जापानी कंपनियों के बारे में जोखिम मूल्यांकन रिपोर्ट और यह लिखित आश्वासन देना होगा कि दोहरे उपयोग की वस्तुओं का इस्तेमाल सैन्य उद्देश्यों के लिए नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- चीन ने जापान की 40 इकाइयों पर निर्यात नियंत्रण लगाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...