नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- अमेरिका और ईरान के बीच महीनेभर से ज्यादा समय से चल रहा युद्ध फिलहाल रुक गया है। दो हफ्तों के लिए दोनों के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई है। पाकिस्तान की मध्यस्थता ने दोनों देशों के बीच युद्ध रुकवाने में अहम भूमिका निभाई है। इससे पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ गदगद हैं। उन्होंने बुधवार को कई अन्य देशों को भी इसका क्रेडिट दिया। उन्होंने तुर्की, चीन, सऊदी आदि को भाई जैसा देश बताया। शहबाज शरीफ ने एक्स पर लिखा, ''जैसे-जैसे हम इस्लामाबाद वार्ता की ओर बढ़ रहे हैं, मैं अपने भाई जैसे देशों- चीन, सऊदी अरब, तुर्की, इजिप्ट और कतर- के प्रति अपनी गहरी और सच्ची कृतज्ञता व्यक्त करना चाहता हूं। इन देशों ने संघर्ष को एक व्यापक और निर्णायक अंत तक पहुंचाने के लिए, शांतिपूर्ण कूटनीतिक प्रयासों को एक मौका देने और युद्धविराम तक पहुंचने में अमूल्...