नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह का भारत दौरा कई मायनों में अहम रहा। बालेन शाह की यह यात्रा मार्च में इस संभालने के बाद उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा थी। इस दौरे के लिए उन्होंने चीन की जगह भारत को तरजीह दी है। इसके पीछे की वजह को समझना जरूरी है। यूं तो नेपाल और भारत का रिश्ता हमेशा से रोटी बेटी के रिश्ते के रूप में प्रचलित रहा है, लेकिन आज के समय में जब चीन एशिया में छोटे देशों को निगलने के लिए फैन फैलाये बैठा है, भारत के प्रति नेपाल का झुकाव अहम है। समझिए क्यों नेपाल के प्रधानमंत्री ने पहली यात्रा के लिए भारत को चुना। बालेन शाह के लिए भारत का चुनाव आसान नहीं था। कूटनीतिक उलझन की वजह से नेपाली पीएम कई महीनों तक द्विपक्षीय यात्रा से दूर ही रहें। उन्होंने यह तक कहा था कि वे एक साल तक किसी देश की यात्रा नहीं करेंगे। नेपा...