बीजिंग, मार्च 5 -- ईरान और अमेरिका के बीच भीषण जंग जारी है। इजरायल अमेरिका के साथ है और दोनों मिलकर ईरान पर हमले कर रहे हैं। ईरान ने भी पलटवार करते हुए इजरायल और गल्फ देशों में मौजूद अमेरिकी बेस को निशाना बना रहा है। इन सबमें चीन और रूस जैसे देशों से ईरान को समर्थन मिला है। माना जा रहा है कि यह युद्ध लंबा खिंच सकता है। इस बीच, चीन के नास्त्रेदमस कहे जाने वाले मशहूर यूट्यूब चैनल प्रोडक्टिव हिस्ट्री के होस्ट और प्रोफेसर जुएकिन जियांग ने चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है। उनकी तीन भविष्यवाणियों में दो तो सच हो गई है, जबकि अब तीसरे पर नजर है। उन्होंने कहा है कि ईरान से अमेरिका यह युद्ध हार जाएगा। प्रोफेसर ने साल 2024 में एक ऑनलाइन लेक्चर के समय यह दावा किया था, लेकिन अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने उस समय तीन जो भविष्यवाणियां की थीं, वह कु...