नई दिल्ली, अगस्त 25 -- भारत- चीन के बीच संबंधों को नया आयाम देने और सीमा से जुड़े मुद्दे पर चर्चा हुई है। चीन के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने मंगलवार को बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। एनएसए अजीत डोभाल और चीनी विदेश मंत्री वांग के बीच भारत- चीन सीमा को लेकर 25वें चरण की वार्ता में सीमा से जुड़े कई मसलों पर चर्चा हुई है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12-13 सितंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आ सकते हैं। सम्मेलन से पहले दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक कई मायनों में अहम मानी जा रही है। चीन स्थित भारतीय दूतावास ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट में बताया कि एनएसए डोभाल ने दौरे के दौरान चीन के उप- राष्ट्रपति हान झेंग से भी मु...