नई दिल्ली, अगस्त 20 -- चीन के रियल एस्टेट संकट के केंद्र में रही प्रॉपर्टी दिग्गज कंपनी एवरग्रांडे के संस्थापक हुई का यान (जू जियायिन) को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। इतना ही नहीं कोर्ट ने उनकी समस्त निजी संपत्ति भी जब्त कर ली है। शेन्जेन इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। हुई ने अप्रैल में संपत्ति के गबन और कॉर्पोरेट रिश्वतखोरी सहित कई आरोपों में दोषी होने की बात स्वीकार कर ली थी। कोर्ट ने रिकॉर्ड में हेराफेरी करने और कर्ज छिपाने जैसे अपराधों के लिए उनकी पूर्व कंपनियों पर कुल 15.82 अरब युआन (लगभग 1.73 अरब पाउंड या 2.35 अरब डॉलर) का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट के अनुसार, हुई और उनके कारोबारों ने चीनी रियल एस्टेट बाजार को 'गंभीर रूप से बाधित' किया, जिससे बड़े आर्थिक नुकसान हुए। सरकारी मीडिया के मुताबिक, एवरग्रांडे के अन्य अध...