नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- शौक से बढ़कर कोई चीज नहीं होती। यह बात चीन के एक कारोबारी चेन जिनवेई ने साबित कर दी जिनकी चर्चा इन दिनों इंटरनेट पर खूब हो रही है। चीनी नागरिक ने अपने घूमने के शौक के जुनून को पूरा करने के लिए लगभग 14 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। इस दौरान उन्होंने अपने कारोबार और परिवार प्रति पूरी जिम्मेदारी भी बखूबी निभाई। कारोबारी का लोगों से कहना है कि घूमने का प्लान है तो उसे तुरंत कर लें समय किसी का इंतजार नहीं करता। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 53 साल के चेन जिनवेई ने 33 सालों में 233 देशों, इलाकों और क्षेत्रों की यात्रा की। चेन हाल ही पेरू की यात्रा के साथ अपना लंबा टूर पूरा करे झेजियांग प्रांत के अपने शहर झुजी लौटे हैं। मशीनरी कंपनी के मालिक चेन ने 1993 में सिंगापुर, मलेशिया और थाईलैंड की यात्राओं के साथ अपने अंतर्राष्ट्रीय सफर की ...