नई दिल्ली, मार्च 10 -- चीन ने अपनी 15वीं पंचवर्षीय योजना (2026-2030) के तहत भारत से सटे संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में रणनीतिक परिवहन नेटवर्क को और मजबूत करने की योजना बनाई है। हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इस योजना का मसौदा जारी किया गया है, जिसमें दूरस्थ सीमाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया है। यह प्रोजेक्ट भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच चीन की सीमाओं पर बेहतर शक्ति प्रदर्शन और रसद सुविधा बढ़ाने का हिस्सा है। योजना को राष्ट्रीय जन कांग्रेस (NPC) की मंजूरी के लिए रखा गया है, जो वर्तमान में बीजिंग में चल रहे सत्र में विचाराधीन है। कम्युनिस्ट पार्टी ने पहले ही इसे मंजूरी दे दी है और यह चीन के भविष्य के लिए सबसे अहम योजनाओं में से एक मानी जा रही है। यह भी पढ़ें- अब हवाई किराये पर भी ईरान युद्ध का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.