काबुल, अप्रैल 29 -- अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से सीमा विवाद और कूटनीतिक तनाव चरम पर पहुंच गया है। हाल ही में अफगानिस्तान ने दावा किया है कि उसके पड़ोसी देश (पाकिस्तान) ने सीमा पार से हमले किए हैं, जिसमें बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ है। सोमवार को हुए इन हमलों में 4 लोगों की मौत हो गई और 70 लोग घायल हुए हैं। चिंताजनक बात यह है कि घायलों में 30 छात्र भी शामिल हैं।दोनों देशों के आमने-सामने के दावे अफगानिस्तान का आरोप: अफगान सरकार के उप-प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस हमले की निंदा की। उन्होंने लिखा- एक बार फिर पाकिस्तानी सैन्य शासन द्वारा कुनार प्रांत के केंद्र 'असदाबाद' और 'मनवर जिले' के विभिन्न इलाकों में मोर्टार और रॉकेट से भारी बमबारी की गई है।" पाकिस्तान का इनकार: पाकिस्तान के सूच...