नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- चीन के एक वरिष्ठ जलवायु अधिकारी ने चेतावनी दी कि तिब्बती पठार पर मौजूद हिमनद के और अस्थिर होने की आशंका है। इससे तिब्बत-नेपाल सीमा पर हाल में आई अचानक बाढ़ जैसी और आपदाएं आ सकती है। नेपाल-तिब्बत सीमा के पास 26 अगस्त को चट्टानों के खिसकने या हिमस्खलन होने के कारण आई अचानक बाढ़ ने उत्तरी और मध्य नेपाल के कस्बों और गांवों में भारी तबाही मचाई, जिससे सैकड़ों लोगों की मौत हो गई।

जलवायु परिवर्तन का प्रभाव चीन सरकार की आधिकारिक संस्था राष्ट्रीय जलवायु केंद्र के उप निदेशक गाओ रोंग ने कहा कि पिछले 60 साल में तिब्बती पठार पर हिमनद क्षेत्र लगभग 24 प्रतिशत सिकुड़ गया और करीब 7,000 छोटे हिमनद पूरी तरह खत्म हो गए। भविष्य में तिब्बती पठार पर हिमनद की संरचनात्मक स्थिरता और कम हो जाएगी। हिमनद से जुड़ी आपदाएं और भी आ सकती हैं। इनके ...