नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपनी मर्जी से अकेले शक्ति बनने की राह पर है। उन्होंने कहा कि वाशिंगटन का यह बड़ा बदलाव और चीन का बढ़ता प्रभाव दुनिया के माहौल को बदल रहा है। 62वें म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में बोलते हुए जयशंकर ने कहा कि आज की अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था तीन चीजों से तय हो रही है। पहली, अमेरिका और चीन के बीच तेज प्रतिस्पर्धा। दूसरी, उभरते और मध्यम देशों की बढ़ती आत्मनिर्भरता। तीसरी, साझेदारियों को फैलाने और जोखिम कम करने की कोशिश। जयशंकर ने कहा कि आज का माहौल मुख्य रूप से अमेरिका के बड़े बदलाव की ओर इशारा करता है। यह बदलाव उसकी अपनी पसंद का नतीजा है। अमेरिका जानबूझकर अकेली ताकत बन गया है। उन्होंने चीन के उदय को दूसरी बड़ी बात बताया। उन्होंने कहा ...