नई दिल्ली, नवम्बर 30 -- जापान के साथ चल रही तीखी जुबानी जंग के बीच चीन ने एक बार फिर ताइवान के आसपास आक्रामक सैन्य गतिविधियां तेज कर दी हैं। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (MND) ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में कुल 27 चीनी पीएलए विमान, 11 पीएलए नौसेना के जहाज और 3 आधिकारिक चीनी जहाज ताइवान के आसपास देखे गए। इनमें से 25 विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार करते हुए ताइवान के उत्तरी, दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (ADIZ) में घुसपैठ की। MND ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर कहा कि आज सुबह 6 बजे (ताइवान समय) तक हमने 27 पीएलए विमान, 11 पीएलएएन जहाज और 3 अन्य आधिकारिक जहाजों की गतिविधि दर्ज की। 25 विमानों ने मध्य रेखा पार की। हमने स्थिति पर पूरी निगरानी रखी और उचित जवाबी कार्रवाई की। इससे एक दिन पहले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.