नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- Inflation: दिवाली पर चीनी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। चीनी खुदरा बाजार में 60 रुपये प्रति किलोग्राम के पार बिक रही है। वहीं, प्याज की कीमतों में भी पिछले साल की तुलना में इस बार लगभग 100 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। सरसों का तेल भी 210 रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गया है। दाल की कीमतों में भी उछाल देखने को मिल रही है। इन बढ़ी हुई कीमतों से आम-आदमी बहुत परेशान नजर आ रहा है।कितना है चीनी का रेट डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स की तरफ से जारी रेट के अनुसार 6 नवंबर 2026 को चीनी का रेट 60.22 रुपये प्रति किलोग्राम है। एक साल पहले दाम 29.31 रुपये प्रति किलोग्राम था। दिल्ली में चीनी का रेट 65 रुपये और मुंबई में 63 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रहा है। यह भी पढ़ें- दिवाली से पहले दो और राज्यों ने बढ़ाया म...