नई दिल्ली, मार्च 28 -- दिल्ली हाई कोर्ट ने शनिवार को कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम की उस याचिका पर सुनवाई बंद कर दी, जिसमें उन्होंने कथित चीनी वीजा घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ट्रायल कोर्ट में आरोप तय करने की सुनवाई को टालने का निर्देश देने की मांग की थी। शिवागंगा से लोकसभा सांसद ने उच्च न्यायालय से मांग की थी कि जब तक CBI मूल अपराध यानी वीजा घोटाला के मामले में आरोप तय नहीं कर लेती, तब तक के लिए इस मामले की सुनवाई टाल दी जाए। सुनवाई के दौरान कार्ति चिदंबरम की ओर से पेश वरिष्ठ वकील ने अदालत को बताया कि यह याचिका अब निष्प्रभावी हो गई है, क्योंकि ट्रायल कोर्ट ने CBI मामले में पहले ही आरोप तय कर दिए हैं। जिसके बाद जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने आदेश देते हुए कहा कि, 'मामले का निपटारा किया जाता है।' जिसके बाद CBI मामले में अपने खिल...