मऊ, अप्रैल 26 -- मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ना किसानों के लिए नई सर्वेक्षण नीति जारी की है, जिसके तहत एक मई से चीनी मिल से संबंधित 1880 गांवों में जीपीएस आधारित सर्वे शुरू होगा। इस सर्वे के तहत किसानों को उनके खेत की जानकारी सीधे मोबाइल पर मिलेगी और नए किसानों का पंजीकरण भी किया जाएगा। सर्वे कार्य को पूरा करने के लिए 31 टीमों का गठन भी किया गया है। यह जानकारी शनिवार को किसान सहकारी चीनी मिल घोसी के सभागार में प्रधान प्रबंधक/जिला गन्ना अधिकारी अजीत कुमार पाण्डेय ने गन्ना सर्वे कार्य को पारदर्शी बनाने के लिए आयोजित संयुक्त प्रशिक्षण में दी। प्रधान प्रबंधक ने बताया कि जीपीएस सर्वे कार्य पूरा किए जाने के लिए घोसी समिति से 23 टीमें, घुरियापार से एक टीम, बरहज से एक टीम और रसड़ा से छह टीमें तैयार की गई हैं। यह टीमें गांवों में किसानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.