रिषिकेष, जनवरी 7 -- क्षेत्र में संचालित चीनी मिल से निकल रही उड़ती राख के कारण आसपास के रिहायशी इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मिल की चिमनी से निकलने वाली काली राख हवा के साथ घरों की छतों, आंगनों, कपड़ों और फसलों पर जम रही है। प्रेमनगर बाजार की निवासी कविता ने बताया कि उनके घर के आंगन, छत और कपड़ों पर बार-बार कालिख जम जाती है। रोजाना सफाई के बावजूद स्थिति जस की तस बनी रहती है, जिससे घर का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। पूर्व सभासद विमला वर्मा ने कहा कि कालिख के कारण बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा रोगियों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और खांसी जैसी समस्याएं हो रही हैं। मिल बाजार के निवासी गौरव गुप्ता ने आरोप लगाया कि मिल प्रबंधन द्वारा प्रदूषण नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिससे कालिख सीधे वातावरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.