रुद्रपुर, जून 28 -- किच्छा, संवाददाता। चीनी मिल मैदान में मूल रूप से बागेश्वर जिले के रहने वाले एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्राथमिक जांच में युवक के शराब का आदी होने की बात सामने आने की बात कह रही है। रविवार सुबह चीनी मिल मैदान में खेल रहे युवकों ने एक शव पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान 35 वर्षीय भुवन पुत्र तुलाराम निवासी बैजनाथ, जिला बागेश्वर के रूप में हुई। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि भुवन पिछले करीब डेढ़ साल से किच्छा में रह रहा था। परिचितों के अनुसार, वह अत्यधिक शराब का सेवन करता था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों क...