चीनी मिल में संदिग्ध हालत में वेल्डर की मौत
हरदोई, जुलाई 23 -- हरदोई। एक निजी शुगर मिल में काम करने वाले एक वेल्डर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मेडिकल कालेज में गुरुवार की दोपहर 12 बजे उसकी मौत हो गई। लखीमपुर खीरी जिले के पसिगवां थाना क्षेत्र के रामपुर रामदास गांव निवासी वीरेंद्र शुगर मिल में वेल्डर के पद पर कार्यरत थे। साथी कर्मचारी बबलू ने बताया कि सुबह करीब सवा नौ बजे वीरेंद्र सर्वेश फिटर की टीम के साथ काम कर रहे थे। उन्हें दो मंजिला प्लेटफार्म पर चढ़कर नीचे रस्सी को लटकाना था। एकाएक वह मुंह के बल अचेत पड़े दिखे। सभी ने मिलकर वीरेंद्र को तुरंत नीचे उतारा और पहले मिल के स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वीरेंद्र के पिता गुरदयाल ने बताया कि वीरेंद्र अविवाहित था। सात भाई-बहनों में चौथे नंबर पर था। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.