बरेली, मार्च 3 -- मीरगंज। धामपुर बायो ऑगेनिक्स चीनी मिल में सोमवार को मेदांता लैब्स ने शिविर लगाकर कोलेस्ट्राल की निशुल्क जांच की। शिविर का शुभारंभ यूनिट हेड सरबजीत सैनी ने किया। कैंप में यूनिट हेड सहित 110 अधिकारियों व कर्मचारियों ने जांच कराई। यहां अरविंद गंगवार, ओपी वर्मा, महेंद्र अग्रवाल, जय गोपाल चावला,अभिषेक शर्मा, संजय कुमार सिंह,अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...