बरेली, अप्रैल 7 -- मीरगंज। धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड की चीनी मिल में मंगलवार को कैलाश आई एंड जनरल हॉस्पिटल बरेली ने निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया। शिविर का उद्घाटन इकाई प्रमुख सरबजीत सैनी, कारखाना प्रबंधक अरविंद गंगवार, डॉ. मोहम्मद जुबेर ने किया। शिविर में 85 कर्मचारियों ने नेत्र परीक्षण कराया। शिविर में डॉ. गरिमा, डॉ. इशांत, रश्मि, रूपक कुमार गुप्ता, महेंद्र अग्रवाल, जय गोपाल चावला, अभिषेक शर्मा, संजय कुमार सिंह आदि ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...